12वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल नोएडा में कवि एवं दोहाकार डॉ मनोज कामदेव को मिलेगा 7वां सूरज प्रकाश मारवाह साहित्य रत्न अवार्ड

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता
नोएडा। हिंदी साहित्य के चर्चित कवि एवं दोहाकार डॉ. मनोज कामदेव को साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 7वें सूरज प्रकाश मारवाह साहित्य रत्न अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल नोएडा एवं एशियन एकेडमी ऑफ आर्ट्स की ओर से प्रदान किया जाएगा।
आयोजन समिति ने 17 नवंबर को आधिकारिक आमंत्रण पत्र भेजकर उनके चयन की जानकारी दी। सम्मान समारोह 27 नवंबर को सुबह 11:30 बजे मारवाह स्टूडियोज, फिल्म सिटी, सेक्टर-16ए, नोएडा में आयोजित होगा। यह समारोह 12वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल नोएडा-2026 का हिस्सा है, जो 26 से 28 नवंबर तक चलेगा।
डॉ. मनोज कामदेव समकालीन हिंदी दोहा साहित्य में अपनी विशिष्ट शैली और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं की झलक मिलती है। उनका दोहा संग्रह ‘एक लिफाफा धूप’ भी साहित्यिक जगत में चर्चित रहा है। इस सम्मान के लिए चयनित होने पर साहित्य जगत के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




