दिल्ली के विकास मे उत्तराखण्ड के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है- प्रवेश साहिब सिंह वर्मा

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने 110 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, 14 विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मिला सम्मान

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली के गढ़वाल भवन में आयोजित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने उत्तराखंड के लोगों के दिल्ली के विकास में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली के निर्माण और प्रगति में उत्तराखंडवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा रास्ता शिक्षा है। विद्यार्थियों को मोबाइल के मोह से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने इस पहल के लिए गढ़वाल हितैषिणी सभा का आभार भी व्यक्त किया।

गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली में उत्तराखंड के प्रवासियों को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने वाली प्रमुख संस्था है। सभा शिक्षा, संस्कृति, भाषा और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान समारोह इसी उद्देश्य की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक पहचान दी जाती है।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसी महान विभूति के नाम पर स्थापित सम्मान प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए गढ़वाल हितैषिणी सभा के सामाजिक और शैक्षिक योगदान की प्रशंसा की।

110 विद्यार्थियों को मिला सम्मान
सभा की ओर से दसवीं कक्षा के 66 और बारहवीं कक्षा के 44 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। दसवीं में कु. आरना ममगाईं ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम तथा अनिकेत जुयाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बारहवीं में कु. शरवी रावत 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और आर्यन ढौंडियाल 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रत्येक विद्यार्थी को 2,100 रुपये नकद, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें 1,100 रुपये सभा की ओर से तथा 1,000 रुपये लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की ओर से दिए गए। स्मृति चिह्न एडवोकेट धनीराम अंथवाल के गोविंदराम रमा देवी ट्रस्ट ने प्रायोजित किए, जबकि बैंजोश इंटरप्राइजेज की ओर से सभी विद्यार्थियों को उपहार पैक भी दिए गए।

साच ट्रस्ट ने सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की। दसवीं में अहम कुकरेती और बारहवीं में सोम्या त्रिपाठी को 5,100-5,100 रुपये दिए गए।

14 विशेष प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले 14 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें चार्टर्ड अकाउंटेंसी के लिए कु. आंचल डोभाल, नीट में सफलता के लिए कु. अंजलि पुरोहित, अंशिका भंडारी, आर्यन चौहान और मेहुल गुसाईं, एनडीए के लिए अर्णव शर्मा और श्वेता सजवाण, गेट में सफलता के लिए आर्यन डोभाल और परिनामिका, आईआईटी के लिए धीरज जोशी, जेआरएफ के लिए लक्ष्य ढौंडियाल, फुटबॉल में उपलब्धि के लिए नीतिका नेगी, श्रीलंका में नृत्य-कला गुरु रत्न सम्मान प्राप्त करने पर सुमन रावत तथा नृत्य के क्षेत्र में विप्रा डोबरियाल शामिल रहीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम का शुभारंभ सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत के स्वागत भाषण और वंदेमातरम् गीत से हुआ। नेपाल में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। घुघूती सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन सभा के महासचिव पवन कुमार मैठानी ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

समारोह में डूटा अध्यक्ष प्रो. वी.एस. नेगी, एडवोकेट धनीराम अंथवाल, शिक्षाविद संजय भारतीय, निगम पार्षद वीर सिंह पंवार, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. हरेंद्र असवाल, प्रो. सुरेश बंदूनी, उद्यमी दीपक बनियाल, अभियंता नरेंद्र सिंह कठैत, ललित ढौंडियाल, महावीर सिंह राणा, लाखीराम डबराल, न…

Related Articles

Back to top button