विश्व योग दिवस पर 1985 से स्थापित चर्चित सामाजिक संस्था टीपीई इन इंडिया फाउंडेशन ने बच्चो के साथ मनाया योग महोत्सव

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टेक्निकल प्रोफेशनल एजुकेशन इन इंडिया फाउंडेशन ने गुरुद्वारा बंगला साहिब के निकट स्थित स्लम होम शेल्टर (रैन बसेरा) में योग महोत्सव का आयोजन किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही।

कार्यक्रम में योग गुरु ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। संस्था के डायरेक्टर बलवंत सर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था गरीब बच्चों, युवाओं और महिलाओं को इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, टेलरिंग, मोटर मैकेनिक और हेयर कटिंग जैसे विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही है। साथ ही योग, ध्यान और अन्य सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बलवंत सर ने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. प्रभाकर राव चावरे को याद करते हुए कहा कि उनका मानना था— “अच्छी सेहत, शिक्षा और हाथ का हुनर जीवन की प्रगति के लिए समान रूप से आवश्यक हैं।” वर्ष 1985 में स्थापित यह संस्था आज तक हजारों बच्चों और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं सामाजिक सहयोग प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button