शिक्षा से शिखर तक NGO द्वारा उत्तराखंड मे महिला सशक्तिकरण हेतु बढ़ाए अपने कदम

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता, लाइव न्यूज़ दिल्ली

शिक्षा से शिखर तक एनजीओ द्वारा निरंतर उत्तराखंड मे नारी शसक्तीकरण की राह मे पुनः विगत वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी नारी निकेतन देहरादून मे विशिष्ठ अतिथि: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी के सहयोग द्वारा नारी निकेतन मे उनके दिनचर्या हेतु आवश्यक सामग्री व मिष्ठान वितरण किया गया।

संस्था की अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी ने जानकारी दी कि जन्मभूमि देवभूमि के सर्वांगीण विकास हेतु वो सदा तत्पर रहती है और इसे अपना कर्तव्य मानती हैं ।
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी व संस्था के बोर्ड मेंबर व व्यवसाई नरेंद्र पयाल जी के सहयोग से नारी निकेतन मे रह रहीं महिलाओं व बालिकाओं के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन हेतु आवश्यक सामग्री वितरण की गई। वहीं बालिकाओं की दैनिक दिनचर्या जिसमें उनके आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है कार्यों को देखकर उन्हें प्रोत्साहित कर सराहना की गई।
रजनी जोशी ने जानकारी दी कि संस्था सदा से ही महिलाओं के सर्वागीन विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती है, और ये प्रयास सतत जारी हैं। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्षा द्वारा भी निकट भविष्य मे नारी निकेतन मे जरूरी आवश्यक सामग्री हेतु आपसी सहयोग और आपसी सामंजस्य से कार्यों को करने की इच्छा जताई गई है जो हमारे लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण रहा।
इस अवसर पर सहयोग हेतु प्रीति सिंह जी का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भट्ट,संस्था अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी, नरेंद्र पयाल जी, नारी निकेतन के समस्त कर्मचारी व महिलाएं बच्चियां व्यक्ति उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button