4 सालों से इंडिया की टॉपर बनी हुई पुरानी सीरीज, रोमांच से भरे हुए हैं 8 एपिसोड

4 साल पहले ओटीटी पर एक ऐसी वेब सीरीज को रिलीज किया गया था, जो आज के दौर में इंडिया की टॉप सीरीज मानी जाती है।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना आज के समय में काफी ट्रेंडिंग बन गया है। भारत में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का क्रेज काफी अधिक बढ़ गया है और आए दिन सिनेप्रेमी नए-पुराने ओटीटी थ्रिलर को तलाशते रहते हैं।
इस आधार पर आज हम आपके लिए भारत की एक ऐसी वेब सीरीज की जानकारी लेकर आए हैं, जो पिछले 4 सालों से नंबर-1 बनी हुई है। इस सीरीज के 8 एपिसोड से फैंस को भरपूर मनोरंजन मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
भारत में साल 2016 के बाद ओटीटी का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। मौजूदा समय में इसे मनोरंजन का प्रमुख साधन माना जाता है। जिसकी वजह ओटीटी पर आई कुछ कल्ट मूवीज और वेब सीरीज हैं। उनमें से एक सीरीज को साल 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था और 4 सालों से अब तक वह सबसे लोकप्रिय सीरीज बनी हुई है। दरअसल यहां बात अभिनेता जितेंद्र कुमार की सीरीज पंचायत सीजन 2 की जा रही है।
साल 2022 में टीवीएफ प्रेजेंट पंचायत सीरीज का दूसरा सीजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ था। फुलेरा ग्राम पंचायत की दिलचस्प कहानी का सिलसिला सीजन में भी देखने को मिला था, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इतना ही नहीं 4 सालों बाद भी इंडिया में इस वेब सीरीज को धड़ल्ले से देखा जाता है। यही कारण है कि पंचायत 2 आज भी ओटीटी की बेस्ट वेब सीरीज के तौर पर जानी जाती है। मालूम हो कि पंचायत सीरीज फ्रेंजाइजी की चार सीजन आ चुके हैं और कमाल की बात ये है कि चारों के चारों सफल साबित हुए हैं।
बीते साल पंचायत वेब सीरीज का चौथा सीजन रिलीज किया गया था और उसकी कहानी उस नोट पर खत्म हुई थी कि पांचवें सीजन के लिए फैंस बेताब हैं। मालूम हो कि जल्द ही पंचायत 5 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा और मेकर्स इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा भी कुछ समय बाद कर देंगे।

Related Articles

Back to top button