देहरादून के लेखक गांव में आयोजित ”स्पर्श हिमालय महोत्सव 2024”में अभिनेत्री एवं कवयित्री कुसुम चौहान के दूसरे काव्य संग्रह “सुनो प्रियतम” का विमोचन संपन्न हुआ।

(देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव ‘‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’’ में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,आचार्य बालकृष्‍ण, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष गीतकार प्रशून जोशी,जैसी देश की बड़ी हस्तिया शामिल हुई।)

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता, लाइव न्यूज़ दिल्ली 

देहरादून, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टमटा, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, परमार्थ निकेतन के परमध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे एवं संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष श्री संतोष तनेजा ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।

ज्ञात हो कि देहरादून के थानों गांव क्षेत्र मे लेखक गांव का नवनिर्माण हुआ है, इसी में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्कृति एवं कला महोत्सव में भारत भर की तमाम विद्वान जनों के साथ ही 25 से अधिक देशों के प्रवासी साहित्यकार भी उपस्थित उपस्थित थे।

सुनो प्रियतम काव्य संग्रह में छोटी बड़ी कुल मिलाकर 76 कविताएं संकलित है, जो प्यार, प्रेम, प्रकृति, संस्कृति एवं पर्यावरण आदि पर आधारित है। कुसुम चौहान एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं नाटककर्मी भी है। हिंदी की अनेक फिल्मों सहित क्षेत्रीय भाषा की दो दर्जन से अधिक फिल्मों में वह अभिनय कर चुकी है। ‘सुनो प्रियतम’ नव प्रकाशित यह काव्य संग्रह जल्द ही पाठको के लिए अमेज़न पर उपलब्ध होगी।

अभिनेत्री एवं कवयित्री कुसुम चौहान को पूरी उम्मीद है की उनका यह नया काव्य संग्रह “सुनो प्रियतम” भी उनके पिछले काव्य संग्रह ”दिल के कोने में” की तरह लोगो को पसंद आएगा।

Related Articles

Back to top button