सॉन्ग ”तिश्नगी” के लिए परफेक्ट हैं के के गोयल और पारुल गोयल : गीतकार और निर्देशक मलिक नौशाद अहमद

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता
BOLLYWOOD NEWS: फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, लेखक और निर्देशक मलिक नौशाद अहमद का बहुप्रतीक्षित हिंदी रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘तिश्नगी’ देश की अग्रणी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज़ के Pop Chartbusters चैनल पर रिलीज हो गया है। रिलीज़ होते ही यह सॉन्ग संगीत प्रेमियों के बीच सराहा जा रहा है।
इस खूबसूरत रोमांटिक गीत को चर्चित गायक एवं संगीतकार धनेश राज ने अपनी मधुर आवाज़ और संगीत से सजाया है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल और निर्देशन की जिम्मेदारी मलिक नौशाद अहमद ने निभाई है। वीडियो में के.के. गोयल और पारुल गोयल की जोड़ी ने अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस से गीत को और भी आकर्षक बना दिया है।
गीतकार एवं निर्देशक मलिक नौशाद अहमद का कहना है कि “तिश्नगी” की कहानी और भावनाओं के अनुरूप के.के. गोयल और पारुल गोयल की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट साबित हुई है। दोनों कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से गीत की भावनाओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर जीवंत किया है।
वहीं, गायक एवं संगीतकार धनेश राज भी इस सॉन्ग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रोताओं को यह रोमांटिक गीत अवश्य पसंद आएगा। खास बात यह है कि धनेश राज और मलिक नौशाद अहमद की सफल रचनात्मक जोड़ी का एक और नया सॉन्ग भी इसी सप्ताह टी-सीरीज़ से रिलीज होने जा रहा है, जिसका संगीत प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इन दोनों म्यूजिक वीडियो का निर्माण बिग ग्लैमरस स्क्रीन के बैनर तले किया गया है। बेहतर संगीत, आकर्षक फिल्मांकन और दमदार प्रस्तुति के साथ ‘तिश्नगी’ दर्शकों और संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने की ओर अग्रसर है।




