कोयंबटूर में गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो भड़के बॉयफ्रेंड ने लड़की के घर पर फेंका केरोसिन बम
कोयंबटूर में एक युवक ने ब्रेकअप के बाद अपनी पूर्व प्रेमिका के घर पर केरोसिन बम से हमला कर दिया, जिससे घर के बरामदे में आग लग गई।

कोयंबटूर/तमिलनाडु। तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।यहां गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद झल्लाए युवक ने लड़की के घर पर केरोसिन बम से हमला कर दिया।इस हमले में घर के बरामदे में आग लग गई। हमले के तुरंत बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा ही गये और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।
मामले में आरोपी कार्तिक उर्फ मारियप्पन को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कार्तिक और लड़की कि पहले दोस्ती थी लेकिन जब लड़की को पता चला कि कार्तिक के ऊपर पहले से ही हत्या समेत 31 मामले दर्ज हैं तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया। इसी बात से आक्रोश में आकर युवक ने लड़की के घर पर हमला कर दिया, साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक पर उसके घर पहुंचा था। यहां उसने एक के बाद एक दो बम फेंके। गनीमत रही कि हमले के दौरान कोई भी परिवार का सदस्य घर के बाहर नहीं था। हमले के दौरान लड़की के पिता ने आरोपी को देख लिया जिसके बाद सोमवार को उसकी गिरफ्तारी हो गई।




