बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी का यूटर्न, 12वें दिन बदले कमाई के समीकरण

अभिनेता रितेश देशमुख की लेटेस्ट मराठी फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक कमाल दिखाती हुई नजर आ रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख ने ड्रामा पीरियड फिल्म राजा शिवाजी अब भी सिनेमाघरों में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। कई नई फिल्मों के रिलीज के बावजूद राजा शिवाजी अपनी छाप छोड़े हुए है। वीर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की इस बायोपिक के तौर पर अपनी शानदार कहानी से राजा शिवाजी ने हर किसी का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी रिलीज के 12 दिनों बाद भी बंपर कमाई करती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि दूसरे मंगलवार को इस मूवी ने कितना कारोबार कर लिया है। 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस पर रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। जल्द ही ये मूवी रिलीज का दूसरा सप्ताह भी पूरा कर लेगी। अब तक कमाई के मामले में राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है, जो रिलीज के 12वें दिन भी जारी रहा है।
गौर किया जाए राजा शिवाजी के 12वें दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने 2.50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। दूसरे मंगलवार को मूवी की कमाई का गणित बदलता हुआ नजर आया है। आंकड़े देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि वीकेंड बीतने के बाद भी दर्शक राजा शिवाजी को देखने के लिए सिनेमाघरों में ठीकठाक तादाद में पहुंच रहे हैं।
12वें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब इस मराठी मूवी का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 80 करोड़ के पार पहुंच गया है। अगर इस तरह से राजा शिवाजी कारोबार करती रही तो ये यकीनन तौर पर 100 करोड़ के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।
गौर किया जाए मराठी सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की तरफ तो वह साल 2016 में रिलीज होने वाली रोमांटिक थ्रिलर सैरात थी, जिसकी कमाई 110 करोड़ थी। ऐसे में अब राजा शिवाजी की पूरी कोशिश होगी वह बिजनेस के मामले में मराठी सिनेमा की नंबर-1 फिल्म बन सके। हालांकि, रितेश अपनी सबसे सफल मराठी फिल्म वेद की 73 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button