दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में मारी गोली

दिल्ली का दरिंदा कैब ड्राइवर एक पिता के सामने से उसकी 11 साल की बेटी को किडनैप कर ले गया। उस हैवान ने उस फूल सी बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या करके लाश को जंगल में फेंक दिया। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बस एक ही बात कह रहे हैं कि उस दिन में अगर थोड़ा पहले जाग जाता तो आज मेरी बेटी जिंदा होती।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे देश को हिला दिया है। एक कैब ड्राइवर ने फुटपाथ से 11 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने शव को जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार बच्ची चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और अपने छोटे भाई-बहनों का ख्याल रखती थी। पिता ने बताया कि सुबह करीब सवा चार बजे बेटी की चीख सुनाई दी, लेकिन तब तक आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर फरार हो चुका था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने बच्ची की लाश फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड किनारे फेंकी थी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और आरोपी पर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है।
वारदात का रिक्रिएशन कराने ले जाते समय आरोपी ने पुलिस अधिकारी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे दोबारा काबू कर लिया गया। डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही हत्या के प्रयास समेत पांच मामले दर्ज हैं।
इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। गरीब-बेसहारा माता-पिता अपनी बेटी को खोने के गम में रो-रोकर बेहाल हैं।

Related Articles

Back to top button