उभरते सितारे’ कार्यक्रम में वेब सीरीज ‘’साइबर क्वीन्स” का भव्य मुहूर्त हुआ

लीगल बैटल्स–सीजन 2’ के नए अध्याय की शुरुआत, कलाकारों और गायकों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Raju Bohra / Senior Journalist, New Delhi

नई दिल्ली। फिल्म एंड टीवी मीडिया एसोसिएशन ( फिटमा) द्वारा आयोजित ‘उभरते सितारे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन निर्माण विहार, दिल्ली स्थित एसएसएस स्टूडियो में किया गया। कार्यक्रम में फिल्म, टेलीविजन एवं मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों, गायकों, निर्माताओं तथा एफआईटीएमए के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लेजेस ज्यूरिस प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली आगामी वेब सीरीज ‘लीगल बैटल्स–सीजन 2’ की ‘साइबर क्वीन्स’ का भव्य मुहूर्त रहा। इस अवसर पर इसके निर्माता एवं पेशे से अधिवक्ता वी.के. सिंह और प्राची सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

‘लीगल बैटल्स’ के पहले सीजन का निर्देशन एफआईटीएमए के अध्यक्ष लियाकत अली खान ने किया था और दूसरे सीजन का निर्देशन भी वही कर रहे हैं। पहला सीजन डिजिटल मंच पर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुका है। लगभग तीन वर्षों तक एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होने के बाद यह हंगामा और वॉचो जैसे मंचों पर भी दर्शकों तक पहुंचा। अब इसी सीरीज की अगली कड़ी के रूप में ‘साइबर क्वीन्स’ का निर्माण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री ईशा सक्सेना ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपनी शानदार गायकी एवं मंचीय प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में शामिल गायकों, कलाकारों एवं एफआईटीएमए टीम के सदस्यों को ईशा सक्सेना ने सम्मानित किया, जबकि प्राची सिंह ने ईशा सिंह को सम्मानित किया।

एफआईटीएमए अध्यक्ष लियाकत अली खान एवं राष्ट्रीय महासचिव दिव्या वत्सा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुकेश गौर, बाबू खान, विनोद पीटर, मंजूर खान, नितीश पाल, सिद्धार्थ, उदय प्रताप सिंह, राजेश कुंद्रा, स्वान गोयल, फैजान खान और तनीष सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में रेगाकिंगएक्स के संस्थापक संदीप अग्रवाल, वस्त्र ब्रांड संचालक संजय अरोड़ा, पंडित नरेश शर्मा, डॉ. वीर सिंह, शिक्षाविद् गीता सिंह एवं ईश्वर सिंह राठौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बसंत कन्नौजिया ने किया। इस दौरान साक्षी कुमारी, रत्ना, मोइन खान, भरत प्रभाकर, राशिद खान, समीर खान, अशोक लोहिरा, अर्चना सिंह और गुलजार सहित कई गायकों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। मनोरंजन जगत से रितु रॉय, करिश्मा और नविंदर सहित अन्य कलाकार भी उपस्थित रहे।

उभरते सितारे’ कार्यक्रम ने जहां कलाकारों एवं गायकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, वहीं ‘साइबर क्वीन्स’ के मुहूर्त के साथ ‘लीगल बैटल्स–सीजन 2’ के नए अध्याय की शुरुआत भी हुई। कार्यक्रम का समापन अतिथियों, कलाकारों, गायकों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

[email protected]

Related Articles

Back to top button