महाकाल मंदिर के पुजारी रमन त्रिवेदी ने मुंबई की मॉडल एवं अभिनेत्री सुमन त्रिपाठी को किया सम्मानित

Raju Bohra / Senior Correspondent
Bollywood News Mumbai। आदित्य संस्था द्वारा इंदौर में आयोजित पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुंबई की मॉडल, अभिनेत्री, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं सोशल एक्टिविस्ट सुमन त्रिपाठी को उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. रमन त्रिवेदी ने सम्मानित किया। सुमन त्रिपाठी समारोह में मुंबई से बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुईं।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। इनमें मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं उनकी पत्नी जूही भार्गव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई एवं उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव सहित कई गणमान्य अतिथि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सम्मान के अवसर पर सुमन त्रिपाठी को पं. रमन त्रिवेदी ने सम्मान-पत्र प्रदान किया। इस सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए सुमन ने कहा कि “मेरे लिए यह बेहद गौरव और सौभाग्य की बात है कि मुझे महाकाल मंदिर के प्रतिष्ठित पुजारी रमन त्रिवेदी जी के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ। मैं आदित्य जी एवं उनकी संस्था का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”
मूल रूप से अयोध्या की रहने वाली और वर्तमान में मुंबई में सक्रिय सुमन त्रिपाठी मॉडलिंग, अभिनय, गायन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। इस अवसर पर मुंबई से सुमन त्रिपाठी के पति लेखक देवेंद्र त्रिपाठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह ने पत्रकारिता, कला, संस्कृति और प्रतिभा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को एक मंच पर सम्मानित किया।




