आर्ट क्रिएशन्स कल्चरल सोसाइटी द्वारा देशभक्ति के सुरों से 15 अक्टूबर को सजेगी ‘संकलन-5’ की शाम, डीएम एस.एस. परिहार होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों, बॉलीवुड गायकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता
नई दिल्ली। देशभक्ति के रंगों से सजे संगीतमय कार्यक्रम ‘संकलन-5 : एक शाम देश के नाम’ का आयोजन 15 अक्टूबर को लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के सभागार में आर्ट क्रिएशन्स कल्चरल सोसाइटी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में सेंट्रल नॉर्थ दिल्ली के जिलाधिकारी श्री एस.एस. परिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों, बॉलीवुड गायकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। कोर्ट स्टाफ, सरकारी अधिकारी, दिल्ली पुलिस एवं तिहाड़ जेल के अधिकारी, तिहाड़ आइडल के प्रतिभागी और रिफॉर्म डांस अकादमी के कलाकार देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम के प्रायोजक स्काई हाइट ग्लोबल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन मनोज कुमार जी भी उपस्थित रहेंगे।
संस्था के अध्यक्ष नरेश बैसला और महासचिव रचना जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाजसेवा को बढ़ावा देना तथा जेल से रिहा हुए लोगों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे पहले आयोजित ‘संकलन’ के चारों कार्यक्रमों को भी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।




