दिल्ली के महरौली में तोड़फोड़ के दौरान 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

दक्षिण दिल्ली के महरौली में गुरुवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा तोड़फोड़ कार्य के दौरान ढह गया। हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

नई दिल्ली/एजेंसी। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में गुरुवार सुबह एक पुराने तीन मंजिला मकान के तोड़फोड़ कार्य के दौरान उसका एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया।महरौली के वार्ड नंबर 3 में स्थित करीब 400 वर्ग गज क्षेत्रफल वाले इस पुराने मकान को एक बिल्डर ने खरीदा था। बिल्डर बहुमंजिला इमारत बनाने के लिए इसे ध्वस्त करा रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे इमारत का एक हिस्सा ढहने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
ढहने की घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और तोड़फोड़ से जुड़े ठेकेदार को मौके पर बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि काम बहुत जल्दबाजी और लापरवाही से कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रात में भी बुलडोजर चलाए जा रहे थे। इस हादसे में क्षतिग्रस्त मकान के पीछे रहने वाले अनिल शर्मा के हाते में खड़ी करीब पांच गाड़ियां भी चपेट में आ गईं।
ढहने की वजह से पड़ोस में अनिल शर्मा के हाते में खड़ी चार-पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल और पुलिस की टीमें मलबे की जांच कर रही हैं कि कहीं कोई मजदूर या व्यक्ति तो नहीं फंसा है।
अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय इमारत के अंदर कोई मजदूर या अन्य व्यक्ति तो नहीं था। दमकल अधिकारियों ने बताया कि मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को खारिज करने के लिए बचाव और निरीक्षण कार्य चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने या किसी हताहत की कोई सूचना नहीं है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button