अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने दिल्लीवासियों को किया प्रेरित

अक्षय कुमार और डॉ. मनसुख मांडविया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योग किया। अक्षय ने लोगों को योग से निरोग रहने और सूरज ढलने से पहले भोजन करने का मंत्र दिया।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। वह केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग सत्र में शामिल हुए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। अक्षय कुमार ने लोगों को योग के माध्यम से निरोग रहने का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से सुबह सूर्योदय के समय दिनचर्या शुरू करने और सूर्यास्त से पहले भोजन करने की आदत अपनाने की अपील की, जिससे शरीर स्वस्थ और संतुलित रह सके।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनसुख मांडविया ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्हें अपने शिक्षकों से साइकिल चलाने की प्रेरणा मिली, जिसे उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। इस आयोजन में योग के प्रति लोगों का उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button