सौरभ भारद्वाज की बढ़ी मुश्किलें, जनकपुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज

जनकपुरी स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में 3 साल की पीड़िता की पहचान कथित तौर पर उजागर करने के आरोप में आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ जनकपुरी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली के जनकपुरी थाने में उनके विरुद्ध जनकपुरी स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में 3 साल की पीड़िता की पहचान कथित तौर पर उजागर करने के आरोप में एक एफआईआर दर्ज की गई है।, जिसमें उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने एक संवेदनशील मामले से जुड़ी ऐसी जानकारियां साझा कीं, जो कानूनी और नैतिक रूप से बेहद आपत्तिजनक हैं। इस शिकायत के बाद राजधानी की सियासत में एक बार फिर उबाल आ गया है और पुलिस अब मामले के कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है।
सौरभ भारद्वाज पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 11 मई को आयोजित एक आधिकारिक प्रेस वार्ता के दौरान जनकपुरी स्कूल मामले की तीन वर्षीय नाबालिग पीड़िता से जुड़ी बेहद संवेदनशील और गोपनीय जानकारी सार्वजनिक मंच पर साझा की। शिकायत में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इस तरह की सूचनाएं बाहर आने से मासूम बच्ची की पहचान उजागर होने का सीधा खतरा पैदा हो गया है, जो कि कानूनन एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायतकर्ता का तर्क है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की संवेदनहीनता दिखाया जाना कानून की स्थापित प्रक्रियाओं का उल्लंघन है।
दिल्ली के जनकपुरी थाने में उनके विरुद्ध एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत में कहा गया है कि किसी भी अपराध की शिकार नाबालिग की पहचान गुप्त रखना अनिवार्य है, लेकिन आप नेता ने राजनीतिक चर्चाओं के दौरान इन मर्यादाओं को दरकिनार कर दिया। शिकायत में यह मांग की गई है कि इस कृत्य के लिए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए क्योंकि यह मामला केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है बल्कि एक मासूम की सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहे गए शब्दों से क्या वास्तव में नियमों का उल्लंघन हुआ है ताकि आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस मामले में एफआईआर दर्ज की कर ली गई है, लेकिन फिलहाल इस घटनाक्रम ने सौरभ भारद्वाज के लिए एक नई कानूनी चुनौती खड़ी कर दी है जिससे आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button