राष्ट्रीय मानव पार्टी ने दिल्ली विधान सभा की 7 महत्वपूर्ण सीटों पर उतारे अपने प्रत्याशी, नई दिल्ली विधान सभा में भी अपना प्रत्याशी उतरा

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता
नई दिल्ली, 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय मानव पार्टी (आरएमपी) ने भी दिल्ली विधानसभा की 7 चुनिंदा महत्वपूर्ण सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे है, जिसमे नई दिल्ली विधान सभा , द्वारका विधान सभा, मोती नगर विधान सभा, विकास पुरी विधान सभा, आर के पुरम विधान सभा, किराड़ी विधान सभा और नांगलोई जाट विधानसभा शामिल है।

राष्ट्रीय मानव पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम योगेश शेट्टी है ने बताया की इस बार दिल्ली के दंगल में हमारी पार्टी भी जोरशोर से शामिल है और हमने नई दिल्ली सहित दिल्ली की 7 चर्चित विधान सभा की सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे है जिसमे सबसे चर्चित सीट नई दिल्ली भी शामिल है। हमने नई दिल्ली विधान सभा से नित्यानंद सिंह एडवोकेट को , द्वारका विधान सभा से रामेश्वर महतो कुशवाह को, मोती नगर विधान सभा से विजय कुमार शर्मा को, विकास पुरी विधान सभा से रंजीत कुमार को,

आर के पुरम विधान सभा से सरवनन को, किराड़ी विधान सभा से सुरेश शर्मा को और नांगलोई जाट विधानसभा से कंचन शर्मा को मैदान में उतरा है जो अपने अपने क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते है और मानव सेवा में ही विश्वास रखते है और मुझे उम्मीद है की हमारे प्रत्याशी जरूर जीतेंगे या अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारी ‘राष्ट्रीय मानव पार्टी’ किसी प्रकार की कोई निगेटिव पॉलिटिक्स करने नहीं आई है बल्कि हम सिर्फ पोजेटिव राजनीति करने आये है वो भी आम जनता के लिए।

राष्ट्रीय मानव पार्टी ने पिछले ही दिनों अपना घोषणा पत्र जारी किया था जिसमे पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो को मानव सेवा पत्र का नाम दिया है। पार्टी ने अपने चुनावी सिंबल की तरह जिसमें बतौर नागरिक महिला, पुरुष और किन्नर है इनकी सेवा और इनके विकास पर जोर दिया है। देखने वाली बात यह होगी की राष्ट्रीय मानव पार्टी ने दिल्ली की जिन 7 विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे है उनमे किसी बड़ी पार्टी का खेल न बिगाड़ दे।

Related Articles

Back to top button