‘हिमवंत’ के वार्षिक कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी का शानदार आयोजन हुआ
राजू बोहरा / विशेष संवाददाता, लाइव न्यूज़ दिल्ली
वसुंधरा गाजियाबाद: उत्तरायणी महापर्व पर हिमवंत (चंद्र कुंवर बर्त्वाल स्मृति मंच) के तत्वावधान में एक वार्षिक बैठक एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सफल और सार्थक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित स्थल शिक्षा अपार्टमेंट सेक्टर-6, वसुंधरा गाजियाबाद में कुछ नामचीन व्यक्तित्वों एवं कवियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शामिल कवियों में नीरज त्यागी, राजेश श्रीवास्तव राज, पृथ्वी सिंह केदारखंडी, रामेश्वरी नादान तथा उषा श्रीवास्तव राज ने विविध विषयों पर अपनी विशिष्ट कविताएं पढ़ीं। उत्तरायणी महापर्व के महात्म्य पर उत्तराखंड के चर्चित पत्रकार चारु तिवारी ने बहुत ही उपयोगी जानकारी प्रस्तुत कर अपना यथेष्ट वक्तव्य रखा। वसुंधरा विकास समिति के अध्यक्ष बी सी जोशी, सरंक्षक श्री संतोष कुमार शर्मा आदि ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराते हुए अपने-अपने वक्तव्य रखे।
हिमवंत के वर्तमान संस्थापक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह केदारखंडी एवं पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह गुसाईं ने हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल की साहित्यिक रचना धर्मिता का सारांश प्रस्तुत कर कवि द्वारा साहित्य को दिए गए अवदान से अवगत कराया। आज की इस बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती रामेश्वरी नादान को हिमवंत संस्था के सचिव पद का दायित्व भी सौंपा गया है।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य मुख्य व्यक्तियों में नंदन सिंह बिष्ट, भवान सिंह अधिकारी, आनंद सिंह नेगी, विक्रम सिंह कठैत, बद्री दत्त, देवेन्द्र सिंह खाती, एन एस धामी, डॉ देव कुमार, मोहन सिंह गुसाईं, शिखर गुप्ता, जगमोहन सिंह रावत, बी पी जुयाल गढ़देशी, अशोक कुमार, मातबर सिंह रावत, विनोद कुमार त्यागी आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।