सीरियल किलर बनीं हुमा कुरैशी, सस्पेंस थ्रिलर ‘बेबी डू डाई डू’ का ट्रेलर रिलीज

हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस वक्त अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जिसमें नई फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का नाम भी शामिल है। मेकर्स की तरफ से सोमवार को ‘बेबी डू डाई डू’ का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
‘बेबी डू डाई डू’ मूवी में हुमा कुरैशी एक सीरियल किलर वुमेन के रोल में नजर आ रही हैं, जो मर्दों को मौत के घाट उतारती है। आइए एक नजर हुमा की इस अपकमिंग फिल्म के लेटेस्ट ट्रेलर पर डालते हैं। लंबे समय से हुमा कुरैशी का फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले इस मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था, जिसमें हुमा के इंटेस लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा था। अब ‘बेबी डू डाई डू’ के ट्रेलर को अभिनेत्री चर्चा का विषय बन गई हैं।
बात की जाए ‘बेबी डू डाई डू’ के ट्रेलर के बारे में तो इसको फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस ट्रेलर को देखकर साफ पता चल रहा है कि ‘बेबी डू डाई डू’ में हुमा कुरैशी एक ऐसी खूनी का किरदार अदा कर रही हैं, जो बोल और सुन नहीं सकती। बेबी करमरकर के कैरेक्टर में हुमा काफी खतरनाक और इंटेंस दिख रही हैं।
‘बेबी डू डाई डू’ के ट्रेलर में हुमा का किरदार एक-एक करके मर्दों को निशाना बना रहा है और उन्हें मौत के घाट उतार रहा है। इसके पीछे की क्या वजह से वो तो आपको फिल्म के रिलीज होने के बाद पता चलेगा। लेकिन कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘बेबी डू डाई डू’ का ट्रेलर काफी शानदार है और इसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है।
बात की जाए ‘बेबी डू डाई डू’ की रिलीज के बारे में तो हुमा कुरैशी स्टारर ये सीरियल किलर थ्रिलर 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। दिल्ली क्राइम सीजन 3 के बाद एक बार फिर से हुमा ‘बेबी डू डाई डू’ में ग्रे कैरेक्टर प्ले करती दिखेंगी।

Huma Qureshi Leads as Desi Hitwoman Baby KarMarKar in Neo-Noir Action Film 'Baby  Do Die Do' Set in Mumbai

Related Articles

Back to top button