लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोर को दबोचा, चोरी का फोन बरामद

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली जिला के लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सैमसंग गैलेक्सी F23 मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 4 जून को लक्ष्मी नगर थाने में ई-एफआईआर संख्या 80045966/2026 के तहत एक घर से सैमसंग गैलेक्सी F23 मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके में करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी की पहचान मोहम्मद इस्तिखार, निवासी किशन कुंज झुग्गी, लक्ष्मी नगर, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी के एक अन्य मामले में शामिल रह चुका है। आरोपी पेशे से पेंटर है और अशिक्षित है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button