ओटीटी पर आ रही 8.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली धनुष की एक्शन थ्रिलर, सस्पेंस से भरी 2 घंटे 41 मिनट की ‘कारा’
धनुष की एक्शन थ्रिलर कारा सिनेमाघरों से हटकर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। धनुष की एक्शन थ्रिलर कारा अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर आने वाली है, इसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है। विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी हीस्ट एक्शन थ्रिलर कारा 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी। हालांकि, क्रिटिक्स से सराहना मिलने के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा।
रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष की फिल्म करीब 100 करोड़ रुपये बजट में बनाई गई थी, लेकिन कमाई आधी भी नहीं हो पाई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 41 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था।
बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल न होने के बीच अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर उतारा जा रहा है। धनुष की एक्शन थ्रिलर कारा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 28 मई से स्ट्रीम होने वाली है। टॉप रेटेड फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इसे IMDb से 8.2 रेटिंग मिली है।
90s में सेट फिल्म की कहानी एक सुधरे हुए चोर कारा (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने परिवार की पैतृक भूमि बैंक द्वारा जब्त कर लिए जाने के बाद अपराध की दुनिया में वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वह दो साथियों के साथ मिलकर उन बैंकों को निशाना बनाना शुरू करता है, जिन्होंने गरीबों से पैसे और जमीन के दस्तावेज हड़प लिए थे।
फिल्म में धनुष के अलावा ममिता बैजू मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में एस रविकुमार, सूरज वेंजारामूडु, जयराम, करुणास, पृथ्वी राजन, श्रीजा रवि अहम भूमिकाओं में हैं। अगर आपने सिनेमाघरों में यह फिल्म मिस कर दी है तो आप इसे 28 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।




