200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैक्लिन फर्नांडिज की सरकारी गवाह बनने की अर्जी का ईडी ने किया विरोध

ईडी ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की सरकारी गवाह बनने की अर्जी का विरोध किया है।

नई दिल्ली। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की अर्जी का सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटियाला हाउस की विशेष अदालत में विरोध किया।
जैकलीन ने मामले में सरकारी गवाह बनने की अर्जी दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने जैकलीन को ईडी के जवाब पर प्रत्युत्तर दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 12 मई तक के स्थगित कर दी।

Related Articles

Back to top button