नोएडा पुलिस की सिपाही मधु सिंह को बनाया गया सब इंस्पेक्टर, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कंधे पर लगाया स्टार

नोएडा पुलिस की सिपाही मधु सिंह को प्रमोशन मिला है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सिपाही के कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सिपाही मधु सिंह को प्रमोशन दिया गया है। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रमोशन देने का फैसला लिया गया। नोएडा पुलिस की महिला सिपाही मधु ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उनकी इस उपलब्धि को पुलिस कमिश्नर के स्तर पर भी सराहा गया। नोएडा पुलिस की ओर अब उन्हें प्रोन्नति दी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर समानित किया।
नोएडा पुलिस में वर्ष 2023 में मधु सिंह की नियुक्ति स्पोर्ट्स कोटा के आधार पर हुई थी। वह ताइक्वांडो की नेशनल प्लेयर हैं। उन्होंने पिछले दिनों में कई सफलताएं हासिल की हैं। उनके पास इंडियन यूनिवर्सिटी गेम्स की मेडल है। इसके अलावा नेशनल गेम्स मेडल है। वह महिला और लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के बारे में भी बताती हैं। यूपी पुलिस का इस सब इंस्पेक्टर ने अपनी उपलब्धियों से सिर गर्व से ऊंचा किया है।
मधु सिंह के बेहतर प्रदर्शन की तारीफ नोएडा पुलिस ने भी की है। नोएडा कमिश्नर उनके प्रदर्शन की तारीफ करती दिखी हैं। एसआई मधु सिंह ने वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप, चौथे नेशनल चैंपियनशिप कटक, तीसरे सीनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप, दूसरे वूमेंस लीग ताइक्वांडो चैंपियनशिप, माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल, 40वें नेशनल चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल और 38वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
एसआई के पद पर प्रमोशन दिए जाने के बाद सीपी नोएडा लक्ष्मी सिंह ने मधु के कंधे पर स्टार लगाया। इसके बाद फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल की दुनिया में वे लगातार देश, प्रदेश और नोएडा पुलिस का नाम रोशन करेंगी। मधु सिंह ने भी इस मौके पर उनका आभार जताया।

Related Articles

Back to top button