कान्हा मित्र मंडल गोरख पार्क शाहदरा द्वारा आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ, बालाजी चौकी एवं भंडारे का भव्य आयोजन हुआ

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कान्हा मित्र मंडल वेस्ट गोरख पार्क शाहदरा द्वारा रविवार 5 अप्रैल को 12 वा श्री सुंदरकांड पाठ, बालाजी चौकी एवं भंडारे का भव्य आयोजन हर वर्ष इस की तरह इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कान्हा मित्र मंडल द्वारा यह धार्मिक यात्रा 6 अप्रैल 2015 से प्रारंभ हुई थी जो निरंतर बढ़ते हुए आज 2026 तक अपने 11 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा कर चुकी है। शुरुआत में यह आयोजन एक छोटे से स्तर पर हुआ था, लेकिन आज यह कार्यक्रम एक विशाल धार्मिक आयोजन का रूप ले चुका है।

कान्हा मित्र मंडल हर वर्ष दो प्रमुख धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। एक है हनुमान जन्मोत्सव सुंदरकांड पाठ एवं बालाजी चौकी और दूसरा श्री कृष्ण जन्माष्टमी (छठी महोत्सव) है। साल 2017 से श्री कृष्ण छठी महोत्सव की शुरुआत हुई, जो 2017 से 2019 तक धूमधाम से मनाया गया।

कोविड काल में भी नहीं रुकी आस्था, साल 2020 (11 जनवरी) को माता की चौकी का आयोजन किया गया, लेकिन उसी वर्ष कोविड महामारी के चलते परिस्थितियां कठिन हो गईं। इसके बावजूद:2020 और 2021 में सुंदरकांड पाठ एक छोटे कमरे में आयोजित किया गया, श्री कृष्ण छठी के स्थान पर कढ़ी-चावल भंडारा कर परंपरा को जारी रखा गया। साल 2022 में सभी आयोजन पुनः भव्य रूप में शुरू हुए जिसमे सुंदरकांड पाठ विशाल स्तर पर आयोजित हुआ, श्री कृष्ण छठी महोत्सव में खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन शुरू हुआ।

आयोजकों के अनुसार इस यात्रा में कई बार बाधाएं भी आईं, कुछ लोगों ने कार्यक्रमों में व्यवधान डालने की कोशिश की,लेकिन बालाजी महाराज और कृष्ण कन्हैया की कृपा से मंडल और उसके सदस्य हमेशा सुरक्षित और सफल रहे।

कान्हा मित्र मंडल के प्रमुख सदस्य,संस्थापक: मनीष गौड़, संस्थापक: संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष: प्रिंस डावर,सदस्य: सागर शर्मा, सदस्य: भगवती प्रसाद गुप्ता, सदस्य: विशाल गुप्ता, सदस्य: देवेंद्र डावर, सदस्य: चुनेश पहुजा, सदस्य: सुभाष सुरैया, सदस्य: गोलू वर्मा, स्वर्गीय सदस्य: श्री अशोक वर्मा, स्वर्गीय सदस्य: श्री सियाराम बंसल आदि मुख्यरूप से शामिल है। कान्हा मित्र मंडल हर वर्ष बालाजी महाराज एवं वेस्ट गोरख पार्क शाहदरा के नागरिकों के सहयोग से इन धार्मिक आयोजनों को सफल बनाता है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कान्हा मित्र मंडल के यूट्यूब चैनल पर किया गया।

Related Articles

Back to top button