एनजीओ शिक्षा से शिखर तक ने गरीब बच्चो को स्टेशनरी, एक्जाम बोर्ड, और लैपटॉप आदि वितरण किए
संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने जानकारी दी कि वो मूल रूप से उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से हैं और उनके जीवन के 22 साल पहाड़ो की गोद मे ही बीते हैं

Raju Bohra / Special Correspondent, Live News Delhi
शिक्षा से शिखर तक एनजीओ मे सभी बच्चो को शिक्षाधार से निरन्तर जोड़ने के प्रयास मे संस्था द्वारा गोद लिए गए उत्तराखंड के लैंसडौन विधानसभा के अंर्तगत आंगनबाड़ी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंडुली बड़ी में पुनः विगत वर्ष की भांति” भी शिक्षा शिखर तक द्वारा बच्चों को स्टेशनरी, एक्जाम बोर्ड, और आंगनवाड़ी मे आधुनिक भारत के चलते हुए स्मार्ट लैपटॉप वितरण किए।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने जानकारी दी कि वो मूल रूप से उत्तराखंड एक छोटे से गांव से हैं और उनके जीवन के 22 साल पहाड़ो की गोद मे ही बीते हैं। वह सदा गांव की माटी से जुड़ा रहना चाहती हैं और यहां के नोनिहालो के सर्वागीन विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी,
ताकि देश का भविष्य ये नोनिहाल विकासशील भारत के साथ ही समाज की मुख्यधारा से जुड़ता रहें। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जी द्वारा संस्था के कार्योकी भूरि भूरि प्रशंशा की गई व आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य व्यक्ति गीताराम जोशी, शकुंतला जोशी,अजय जोशी ,आदि उपस्थित रहें जिनके हाथों यह शुभ कार्य संपन्न किया गया।


