उत्तराखंड की अलग-अलग खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई है नई चर्चित गढ़वाली फिल्म ‘सुपन्यू’, दिल्ली में लॉन्च हो चुका है फिल्म था फर्स्ट लुक और पोस्टर

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता
उत्तराखंड/नई दिल्ली। ट्विंकल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित चर्चित नई गढ़वाली फीचर फिल्म ‘सुपन्यू’ बनकर प्रदर्शन को तैयार है और जल्द ही सिनेमा घरो में धूमधाम से रिलीज होगी। पिछले ही दिनों दिल्ली में इस फिल्म का फर्स्ट लुक और पोस्टर धूमधाम से लॉन्च किया गया जिसमे उत्तराखंड सिनेमा जगत की अनेक हस्तिया वहाँ उपस्थित और उन्होंने फिल्म के पोस्टर और फर्स्ट लुक को खूब सराहा।

इस गढ़वाली फिल्म ‘सुपन्यू’ का निर्माण भवननिर्माता तथा बिल्डर के एम डौंढियाल ने किया है। सह-निर्मात्री पुष्पा ढोंढियाल हैं। लोकप्रिय अभिनेता अजय सिंह बिष्ट फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ कार्यकारी निर्माता भी हैं। फिल्म का निर्देशन देवू रावत ने किया है जबकि सहायक निर्देशक राजेन्द्र नेगी है और मनोज सती ने छायांकन की जिम्मेदारी संभाली है। फिल्म में अजय सिंह बिष्ट,राजेश जोशी,अनुज खंडारी, नवल सेमवाल, संजय बडोनी, सोनिया थापर जैसे अनुभवी कलाकारों ने अभिनय किया है।
इस फिल्म की खास बात यह है की इसमें स्विट्जरलैंड जैसी आकर्षक वादियां, न्यूजीलैंड जैसी पहाड़ियां, नॉर्वे, स्कॉटलैंड और स्पेन जैसे नजारे देखने को मिलेंगे। उत्तराखंड की अलग अलग खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई है। अनजान भू-भाग को परिचय देने वाली यह फीचर फिल्म दर्शकों और श्रोताओं को अद्भुत लगेगी।
संवादों में जादू है। अभिनय में वास्तविकता है। भाषा गढ़वाली होते हुए भी समझ में आ जाने वाले भाव हैं। कुल मिलकर यह फिल्म सभी वर्ग के दर्शको को पसंद आएगी निर्माता के एम डौंढियाल ने बताया कि पूरी टीम ने फिल्म को बेहतर बनाने के लिए समर्पण और मेहनत से काम किया है। फिल्म जल्द ही उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।




