‘लेडी सिंघम’ बनीं करीना कपूर, अपकमिंग फिल्म दायरा की पहली झलक आई सामने
अभिनेत्री करीना कपूर का नाम इन दिनों आने वाली फिल्म दायरा को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। सैम बहादुर और राजी जैसी शानदार फिल्में बनाने वालीं निर्देशक मेघना गुलजार आने वाले समय में फिल्म दायरा से दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी। लंबे समय से दायरा की चर्चा चल रही है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार अहम किरदार में मौजूद हैं। गुरुवार को दायरा फिल्म की पहली झलक बीटीएस (BTS) वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर सामने आई है। साथ ही मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट का खुलासा भी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि दायरा सिनेमाघरों में कब आएगी।
अभिनेता पृथ्वीराज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दायरा का एक लेटेस्ट बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ करीना कपूर भी लेडी पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में मौजूद हैं। दायरा के इस बीटीएस वीडियो से कन्फर्म होता हो कि ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसको मेघना गुलजार ने अपना डायरेक्शन के दम पर सिनेमाई नजरिए से पेश किया है।
वीडियो को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दायरा एक सस्पेंस से भरपूर थ्रिलर होगी, जोकि मर्डर मिस्ट्री या किसी बड़ी घटना के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो दायरा के बीटीएस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को हाई कर दिया है। ऐसे में अब प्रशंसक इसकी रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। गौर करें दायरा की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद करीना कपूर खान बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। आखिरी बार वह बॉलीवुड फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं, जिसको बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन करने में ही सफल हो सकी थी। उम्मीद है कि दायरा के जरिए करीना एक ग्रैंड कमबैक करती हुई दिखाई दे सकती हैं।




