हॉटस्टार पर सुलझेगी सस्पेंस की महा गुत्थी, 7.5 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म ड्रिडम होगी स्ट्रीम
फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर बहुत जल्द सिनेमा की सबसे बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर को स्ट्रीम किया जाने वाला है।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। ओटीटी पर हर हफ्ते सिनेमा जगत की तरफ से कुछ ने कुछ नया आता रहता है। खासतौर पर साउथ सिनेमा के थ्रिलर को ओटीटी पर देखने के लिए सिनेप्रेमी काफी उत्साहित नजर आते हैं। क्योंकि ज्यादा साउथ फिल्में ऐसी होती हैं, जो थिएटर्स में हिंदी भाषा में नहीं रिलीज होती हैं। ऐसे ही एक लेटेस्ट फिल्म को अब हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, जिसका जॉनर मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है। मौजूदा समय में सस्पेंस थ्रिलर के मामले में मलयालम सिनेमा का अहम योगदान देखने को मिल रहा है। इंडस्ट्री की हर तीसरी फिल्म इसी जॉनर और एक अलग कहानी का रोमांच लेकर आ रही है। 8 मई 2026 को भी थिएटर्स में ऐसी एक मलयालम फिल्म ड्रिडम को रिलीज किया गया था, जिसकी ओटीटी रिलीज का एलान अब मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है।
12 जून 2026 को ड्रिडम को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। दरअसल मंगलवार जियो हॉटस्टार मलयालम के एक्स हैंडल पर ड्रिडम की ओटीटी रिलीज का आधिकारिक एलान किया गया है। इस आधार पर आप इस सस्पेंस से भरपूर मूवी को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में आसानी से घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं।
बात की जाए ड्रिडम की कहानी के बारे में तो शेन निगम स्टारर इस फिल्म की स्टोरी एक पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पोस्टिंग एक ऐसे शांत इलाके में होती है, जिसका क्राइम से कोई लेना देना नहीं होता है। लेकिन जैसे ही वह पुलिस इंस्पेक्टर थाने का चार्ज हाथ में लेता है, उसके कुछ समय बाद ही वहां एक मानव अवशेष का कंगाल मिलता है। इलाके में हडकंप मच जाता है। इसके बाद एक बैंक में लूट की घटना होती है और हालत खराब होने लगते हैं। इन चुनौतियों से वह पुलिस वाला कैसे पार पाता है, उसका रोमांच आपको फिल्म ड्रिडम में देखने को मिलेगा।




