उत्तराखंड के लोक संस्कृति एवं रंगमंच को समर्पित 8 विभूतियों को लोक प्रहरी सम्मान-2026 से नवाजा गया
राजू बोहरा / विशेष संवाददाता
न
नई दिल्ली: उत्तराखंड की लोक संस्कृति, रंगमंच और लोक जीवन को समर्पित कलाकारों एवं लोक-कर्मियों को सम्मानित करने हेतु “लोक जीवन के प्रहरी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में किया गया।

बिज़नेस उत्तरायणी के तत्वावधान में आयोजित “सेलेब्रेटिंग कम्युनिटी पिलर्स” श्रृंखला के अंतर्गत हुए इस विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और रंगमंच को नई पहचान देने वाली 8 विभूतियों को “लोक प्रहरी सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने वालों में वरिष्ठ रंगकर्मी एवं फिल्म निर्देशक सुशीला रावत, वरिष्ठ रंगकर्मी महेन्दर सिंह लटवाल, अभिनेत्री, कवयित्री एवं रंगकर्मी कुसुम चौहान, वरिष्ठ रंगकर्मी एवं रामलीला कलाकार जगमोहन सिंह बुगाणा, लोकगायिका एवं कवयित्री

डॉ. कुसुम भट्ट, वरिष्ठ लोकगायक एवं रंगकर्मी भुवन रावत, वरिष्ठ रंगकर्मी लक्ष्मी रौतेला महतो तथा वरिष्ठ रंगकर्मी एवं रामलीला कलाकार भूपाल सिंह बिष्ट के नाम प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में संरक्षक मधु भट्ट, मुख्य अतिथि वरिष्ठ शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ. सरिता पाठक यजुर्वेदी तथा अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी, नाट्य निर्देशक एवं प्रज्ञा आर्ट्स थियेटर ग्रुप की संस्थापक लक्ष्मी रावत ने की।

वहीं मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन आयोजक एवं एंकर नीरज बावरी ने किया।

इस अवसर पर रंगमंच, फिल्म, संगीत और मीडिया जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें वरिष्ठ रंगकर्मी हेम पंत, के एन पांडेय, फिल्म निर्माता खिमदा, संजय जोशी,

संगीतकार राजेंद्र चौहान, खुशहाल सिंह रावत, बबली अधिकारी, हरेंद्र रावत, ममता कर्नाटक, खिलानंद भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार राजू बोहरा, अंजू भंडारी एवं अनामिका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, रंगमंच और लोक कलाकारों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और लोक कलाकारों के सम्मान को समर्पित यह आयोजन सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायी बन गया।




