पाकिस्तान की हुई ‘जग हंसाई’, दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में मिला 100वां नंबर

इस्लामाबाद/एजेंसी। हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट की स्थिति बताने वाली अपनी रैंकिंग जारी की है। मई की रैंकिंग में एक बार फिर से सिंगापुर ने अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं पाकिस्तान इस लिस्ट में गिरते हुए 100वें नंबर पर पहुंच गया है। भारतीय पासपोर्ट की ताकत भी कम हुई है। भारत का पासपोर्ट ताजा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 78वें पोजीशन पर है। यह पिछले साल के मुकाबले बेहतर है लेकिन फरवरी की रैकिंग से तीन पायदान नीचे आते हुए खराब प्रदर्शन है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मई 2026 के अपडेट में, पाकिस्तान के पासपोर्ट की रैंकिंग गिरकर 100वें स्थान पर आ गई है। पाकिस्तानी पासपोर्ट धारकों को वीजा-मुक्त प्रवेश, वीजा-ऑन-अराइवल (VOA) या इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण (ETA) प्रणालियों के माध्यम से सिर्फ 30 गंतव्यों तक पहुंच मिल सकती है।
भारत को मिला 78वां नंबर
भारत का पासपोर्ट ताजा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 78वीं पोजीशन पर पहुंच गया है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर अब बिना पहले से वीजा लिए 56 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं। 2024 में भारत 80वें नंबर पर था। फरवरी में भारतीय पासपोर्ट की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 75वीं पोजीशन थी लेकिन अब इसमें तीन पोजीशन का नुकसान हुआ है।
हेनले के नए इंडेक्स की बात की जाए तो इसमें सिंगापुर पहले नंबर पर है। सिंगापुर का पासपोर्ट 192 डेस्टिनेशन में वीजा फ्री पहुंच देता है। जापान, यूएई और साउथ कोरिया के पासपोर्ट से 187 देशों में बिना वीजा एंट्री मिलती है। तीनों देश लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। स्वीडन तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, स्विट्जरलैंड , ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा और पुर्तगाल जैसे देशों का नाम है। लिस्ट में सबसे नीचे अफगानिस्तान है। भारत के पासपोर्ट पर वीजा फ्री एंट्री देने वाल देशों में अंगोला, बारबाडोस, भूटान, कुक आइलैंड्स, डोमिनिका, फिजी, ग्रेनाडा, जमैका, कजाकिस्तान, केन्या, किरिबाती, मकाओ, मलेशिया, मॉरिशस, माइक्रोनेशिया, मोंटसेराट, नेपाल, फिलीपींस, रवांडा, सेनेगल, सेशेल्स और थाईलैंड हैं।
भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल देने वाले देशों में अल्बानिया, कंबोडिया, कोमोरो आइलैंड्स, जिबूती, इथियोपिया, इंडोनेशिया, जॉर्डन, लाओस, मेडागास्कर, मालदीव, मार्शल आइलैंड्स, मंगोलिया, मोजाम्बिक, म्यांमार, कतर, सिएरा लियोन, श्रीलंका और तंजानिया हैं।

Related Articles

Back to top button