उत्तर पुर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में नाबालिग की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

उत्तर पुर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय नाबालिग अयान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उसके बड़े भाई के झगड़े के बाद हुई, जब अयान अकेले आरोपियों से मिलने गया था।

उत्तर पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बड़े भाई के झगड़े में गए 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। मृतक की पहचान अयान के रूप में हुई है। न्यू उस्मानपुर थाना ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है।
अयान अपने परिवार के साथ गौतम विहार में रहते थे। परिवार में माता-पिता समेत कई सदस्य हैं। परिवार ने बताया कि अयान के बड़े भाई सलमान का शनिवार शाम क्षेत्र के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। वह घर आ गया था, करीब तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। अयान उसी झगड़े में अकेले आरोपितों के पास गया था। वहां उन्होंने उसे घेर लिया और चाकू से छह से अधिक वार कर दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button