गढ़वाली फिल्म ‘सुपन्यू’ का पोस्टर और ट्रेलर सिल्वन शेफ फार्म हाउस दिल्ली में लॉन्च हुआ, जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज

उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक संवेदनाओं पर आधारित फिल्म को दर्शकों ने सराहा

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

नई दिल्ली। उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक संवेदनाओं को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने जा रही नई गढ़वाली फिल्म ‘सुपन्यू’ का पोस्टर एवं ट्रेलर दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित सिल्वन शेफ फार्म हाउस में आयोजित समारोह में लॉन्च किया गया। ट्विंकल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की पहली झलक को समारोह में मौजूद अतिथियों, कलाकारों और फिल्म प्रेमियों ने सराहा।

फिल्म के निर्माता कौशल मणि ढोंढियाल और सह-निर्मात्री पुष्पा ढोंढियाल हैं। उत्तराखंड के लोकप्रिय अभिनेता अजय सिंह बिष्ट फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने के साथ कार्यकारी निर्माता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सुप्रसिद्ध निर्देशक देवू रावत ने किया है, जबकि राजेंद्र नेगी सहायक निर्देशक हैं। फिल्म का छायांकन मनोज सती ने किया है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के वरिष्ठ न्यायाधीश प्रेम बर्थवाल जी मौजूद रहे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में पार्षद श्री कैंथोला, वसंत कुंज के श्री इंद्रजीत, एयर वाइस मार्शल वीएसएम (सेवानिवृत्त) राजेश भंडारी – गढ़वाली फिल्म कांडली के निर्माता, भाजपा दिल्ली उपाध्यक्ष विनोद बछेती, वरिष्ठ पत्रकार और Uk Nation News के संपादक सुनील नेगी, उत्तराखंड के उप महाधिवक्ता कुलदीप परिहार, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता जे.एस. रावत, पांच बार राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता ललित मोहन सिंह नेगी (सेवानिवृत्त एसीपी, अब स्पेशल सेल में कंसल्टेंट), पदमेंद्र रावत, एसीपी एवं अभिनेता, दिल्ली पुलिस, संजय जोशी, जोधा फिल्म्स और चक्रव्यूह व घंघतोल के निर्माता, अधिवक्ता कोटनाला जी सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

फिल्म में अजय सिंह बिष्ट, राजेश जोशी और अनुज खंडारी सहित कई अनुभवी कलाकारों ने अभिनय किया है। निर्माता कौशल मणि ढोंढियाल ने बताया कि फिल्म को बेहतर बनाने के लिए पूरी टीम ने मेहनत और समर्पण से काम किया है। समारोह में निर्माता, निर्देशक और कलाकारों ने फिल्म निर्माण से जुड़े अनुभव भी साझा किए तथा दर्शकों से इसे अपना समर्थन देने की अपील की।

फिल्म की टीम को उम्मीद है कि ‘सुपन्यू’ मनोरंजन के साथ उत्तराखंड की संस्कृति और समाज से जुड़ा सकारात्मक संदेश भी दर्शकों तक पहुंचाएगी। फिल्म जल्द ही उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button