राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में डॉ.राजेश कुमार को मिला शिक्षक गौरव अवार्ड 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में नई दिल्ली में हुआ समारोह

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

नई दिल्ली।” विश्व शांति एवं वैश्विक समरसता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत “अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच” द्वारा सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जयंती समापन महोत्सव के अवसर पर नई दिल्ली में “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन एवं विचार–प्रस्तुतीकरण समारोह” आयोजित किया गया। समारोह में “डॉ. राजेश कुमार इंचार्ज शॉर्ट टर्म कोर्स दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय” को उनके कार्य एवं उपलब्धियों के लिए “‘शिक्षक गौरव अवार्ड'” से सम्मानित किया गया। 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में आयोजित समारोह में उन्हें अभिनन्दन पत्र, मोमेंटो, शॉल एवं साफा” प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथियों में “न्यायमूर्ति श्री जे.के. रांका” अध्यक्ष, रिटायर्ड सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय जजेज एसोसिएशन; “न्यायमूर्ति डॉ. इशरत मसरूर कुद्दुसी” पूर्व मुख्य न्यायाधीश, उड़ीसा उच्च न्यायालय, भुवनेश्वर; “माननीय नागेंद्र राव उर्फ अनन्त महाराज जी”, सांसद, राज्यसभा, नई दिल्ली तथा “श्री विजय पाल तोमर”, पूर्व सांसद एवं प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी शामिल रहे। समारोह के विशिष्ट अतिथि “डॉ. ए.पी. सिंह”, वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय भारत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता “डॉ. हुकम चन्द गणेशिया”, कुलपति, रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली ने की।

समारोह में मंच की ओर से डॉ. राजेश कुमार की कार्य उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा” संयोजक अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने बताया कि डॉ. राजेश कुमार को मंच द्वारा “दिसम्बर माह में काठमाण्डौ नेपाल में प्रस्तावित सार्क स्थापना दिवस समापन महोत्सव के अन्तर्राष्ट्रीय समारोह में भी आमंत्रित किया गया है।

डॉ. राजेश कुमार के कार्य एवं उपलब्धियों का अवलोकन करने के पश्चात मंच की चयन समिति द्वारा उन्हें “शिक्षक गौरव अवार्ड” के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर डॉ पंकज सिंह निदेशक दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्विद्यालय, नीतू कोईराला राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध अभिनेत्री नेपाल को भी सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. राजेश कुमार के परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं

Related Articles

Back to top button