भव्य एवं स्मरणीय रहा ‘बिजनेस उत्तरायणी-हिमालयन बिजनेस महाकुंभ 2026 मुख्य अतिथि रहे महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी

राजू बोहरा /विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। हिमालयन रिसोर्सेज एन्हांसमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में 14 सितंबर को विश्व युवक केंद्र, चाणक्यपुरी में ‘बिजनेस उत्तरायणी-हिमालयन बिजनेस महाकुंभ-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र के उद्यमियों, पेशेवरों, स्थानीय उत्पादों एवं हस्तशिल्प को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना तथा प्रोफेशनल रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ हुड़का नाद, शकुनाखर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी, एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी, महिला उद्यमिता राज्यमंत्री विनोद उनियाल, वरिष्ठ फिल्म निर्देशिका सुशीला रावत, पूर्व कुलपति प्रो. मोहन चंद्र बलोदी, रमेश चंद्र बवाड़ी सहित अन्य अतिथियों ने किया।

फरीदाबाद के उद्यमी गोपाल उनियाल ने स्वागत संबोधन दिया, जबकि बिजनेस उत्तरायणी के संस्थापक नीरज बवाड़ी ने संस्था की सात वर्ष की यात्रा एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। भगत सिंह कोश्यारी ने हिमालयी क्षेत्रों में उद्यमिता और प्रोफेशनल रिवर्स माइग्रेशन के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर किए जाने की बात कही। आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रौतेला ने भी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में पी.सी. नैलवाल, विनोद उनियाल, एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी, मदन मोहन सती, सी.बी. टम्टा, डॉ. विनोद बछेती, देवेंद्र मेहता, एसीपी ललित मोहन नेगी, प्रो. मोहन चंद्र बलोदी, राजेंद्र शर्मा, रमेश सिंह, डॉ. के.सी. पांडे, शिवम ढौंडियाल, तुलसी जोशी, पैरा एथलीट संगीता भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी, राजू बोहरा, कर्नल विनोद पंत और योगेश जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फिनखोज, लोर, हिमालयन, बाला गोरिया, चेली आर्ट्स, द्रुमा और नेचुरोगेनिक्स जैसे ब्रांड्स के उत्पादों तथा ‘बिजनेस उत्तरायणी’ की स्मारिका/पत्रिका का विमोचन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को बिजनेस उत्तरायणी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं सफल संचालन संस्थापक नीरज बवाड़ी ने किया।

[email protected]

Related Articles

Back to top button