प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

देहरादून। मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी एवं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड की कला, संस्कृति, फिल्म उद्योग तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाशाली कलाकारों की भूमि है। राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनाने हेतु सरकार द्वारा कई सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रदेश सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग, स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और यहां की प्रतिभाएं देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं।

गौरतलब है कि हेमंत पांडे ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म कृष तथा लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक ऑफिस ऑफिस में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद उनका जुड़ाव अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड और पहाड़ी संस्कृति से आज भी उतना ही गहरा है। मुंबई में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बावजूद वह अक्सर उत्तराखंड में समय बिताते हैं और प्रदेश की कला एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहते

Related Articles

Back to top button