राष्ट्रीय स्तर पर मल्टी स्टेट आर्टिस्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी की घोषणा

अकत्वा आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी थ्रेड्स ऑफ़ फ्री डॉम अ जर्नी फ्रॉम सॉइल टू सोल का आयोजन ,गांधी दर्शन आर्ट गैलरी, राजघाट, नई दिल्ली में गांधी स्मृति एवं गांधी दर्शन समिति के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर सलोनी वाथवा निदेशक अकत्वा आर्ट्स फाउंडेशन एवं हर्ष मुकेशभाई संघानी प्रेसिडेंट इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस यूथ कमेटी और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टरआईसीए ने कला और भारतीय कला जगत के लिए मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के गठन की, घोषणा की. जिससे देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार कानूनी और संस्थागत ढांचे के अंतर्गत जुड़ सकेंगे,
सोसाइटी का उद्देश्य ,कलाकारों को अपने आर्टवर्क की बिक्री हेतु मार्केट, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से, उपलब्ध कराना , ,ब्रांडिंग, ई-कॉमर्स, निर्यात, प्रशिक्षण एवं नेटवर्किंग के अवसर विकसित करना,कला आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा देना, यह मॉडल आर्टिस्ट ओन्ड और आर्टिस्ट मैनेज्ड सिद्धांत पर आधारित होगा,
इस मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव में कला की सभी विधाओं के कलाकार सदस्य बन सकेंगे, जैसे—चित्रकार,मूर्तिकार नर्तक,कवि एवं लेखक,संगीतकार एवं गायक,लोक एवं जनजातीय कलाकार,शिल्पकार एवं हस्तशिल्प कलाकार, इस का उद्देश्य कलाकारों की आर्थिक ,सामाजिक और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। प्रस्तावित सोसाइटी के बोर्ड में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के लिए आरक्षित सीटें सुनिश्चित की जाएँगी।




