दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से नीचे गिरे पिता और दो बेटियां; हालत गंभीर

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिससे पिता और उनकी दो बेटियां 30 फीट नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर एक बाइक लूप पर चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर दीवार (बैरियर) से टकराई गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार व्यक्ति अपनी दो बेटियों के साथ उछलकर 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। स्प्लेंडर बाइक फ्लाईओवर पर ही रह गई।
हादसे में आशीष व उनकी बड़ी बेटी रूबी (12) और छोटी बेटी मानसी (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। रूबी का इलाज चाचा नेहरू अस्पताल व बाकी दोनों का जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। मानसी की हालत नाजुक बनी हुई। है। दोनों बेटियों न हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
आशीष अपने परिवार के साथ सोनिया विहार पांचवा पुश्ता पर रहते हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटी व एक छोटा बेटा है। वह पेशे से पुताई का काम करते हैं। परिवार ने बताया कि आशीष की ससुराल दरियागंज में है। वह सोमवार दाेपहर बाइक से अपनी दोनों बेटियों को लेकर ससुराल जा रहे थे।
जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे बाइक सवार जब फ्लाईओवर के लूप पर चढ़ रहे थे, वहां घुमावदार मोड़ है। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।
बाइक चला रहे आशीष व उनकी बड़ी बेटी उछलकर फ्लाईओवर के नीचे एक पेड़ की टहनी से टकराते हुए सड़क पर गिरे। जबकि छोटी बेटी सीधे सड़क पर गिरी। आशीष व रूबी को ज्यादा चोट नहीं आई है। जबकि छोटी बेटी मानसी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button