कॉकरोच जनता पार्टी के जारी प्रदर्शन पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, लगाए चेतावनी बैनर

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा, जिसमें शाम को कैंडल मार्च में 500 लोग शामिल हुए।

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से दोपहर तक जहां 100 लोगों की मौजूदगी रही। वहीं, शाम को कैंडल मार्च में करीब 500 लोग शामिल रहे। इस बीच, बिना अनुमति के धरना जारी रखने पर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर जगह-जगह चेतावनी बैनर लगा दिए हैं, जिसमें लिखा है कि, सुनिये आपको सूचित किया जाता है कि आपको प्रदर्शन के लिए दिया गया समय समाप्त होता है। आप सभी से नम्र निवेदन है कि आप अपने प्रदर्शन को समाप्त करें अन्यथा आपके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा धरना समाप्त की अपील की जा रही है। पर प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं है। वहीं, धरने में वामपंथी छात्र संगठनों आइसा व एसएफआई के साथ अन्य की बड़ी मौजूदगी है। उससे जुड़े लोग झंडे के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरना स्थल पर यूट्यूबर के साथ चर्चा में बहस खूब हो रही है, जिससे कई बार नौबत मारपीट तक की पहुंच जा रही है। जिसे देखते हुए साथ ही धरना प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और असमाजिक तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए मेटल डिटेक्टर गेट व बैगेज स्केनिग मशीन लगा रखी है।

Related Articles

Back to top button