दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 आईपीएस समेत कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल सामने आया है। कई आईपीएस अधिकारियों और दानिप्स ऑफिसर का ट्रांसपर किया गया है। दिल्ली एलजी ने आईपीएस ट्रांसफर को लेकर मंजूरी दी है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी से बड़ा अपडेट है। दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने कई आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और तैनाती का आदेश दिया है। एक आदेश के अनुसार, पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शरद भास्कर दराडे को डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर तैनात किया गया है। पहले बाहरी-उत्तरी दिल्ली के डीसीपी रहे वी हरेश्वर स्वामी अब पश्चिम दिल्ली के डीसीपी का कार्यभार संभालेंगे।
डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर आसीन जिमी चिराम को डीसीपी यातायात के रूप में नियुक्त किया गया है। राहुल अलवाल का तबादला स्वापक रोधी कार्यबल से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी पद पर किया गया है। अन्य आईपीएस अधिकारियों में शोभित डी सक्सेना को डीसीपी बाहरी-उत्तर, निहारिका भट्ट को अतिरिक्त डीसीपी-1 उत्तर और नेहा यादव को डीसीपी पीएमएमसी के पद पर तैनात किया गया है।
नेहा यादव के पास डीसीपी एसपीयूडब्ल्यूएसी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा के डीसीपी पद पर तैनात जितेंद्र मणि को डीसीपी सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि ऐश्वर्या शर्मा का तबादला अतिरिक्त डीसीपी-1 दक्षिण-पूर्व से डीसीपी लाइसेंसिंग के पद पर किया गया है। अन्येश रॉय डीसीपी आईएफएसओ के पद पर बने रहेंगे। अन्येश रॉय के पास डीसीपी लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार था।

 

Related Articles

Back to top button