बलूच विद्रोहियों के हमले में पाकिस्तानी सेना के मेजर सहित 5 सैनिकों की मौत
बलूचिस्तान के बरखान जिले में बलूच विद्रोहियों ने एक मेजर समेत पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। सेना विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। सरकार का दावा है कि इस अभियान में सात विद्रोही भी मारे गए।

कराची/एजेंसी। बलूचिस्तान के बरखान जिले में बलूच विद्रोहियों ने एक मेजर समेत पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। सेना विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। सरकार का दावा है कि इस अभियान में सात विद्रोही भी मारे गए।
पाकिस्तानी सेना और बलूचिस्तान फ्रंटियर कोर मरखम के नोशाम इलाके में संयुक्त रूप से कार्रवाई करने गई थी। दावा किया गया है कि विद्रोहियों से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
बलूचिस्तान में विद्रोही अक्सर सुरक्षा बलों और सरकारी ढांचों को निशाना बनाते रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार इन हमलों के लिए बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को जिम्मेदार ठहराती है।




