दिल्ली विधानसभा के भव्य प्रांगण में आयोजित “26वाँ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस” एवं “उत्सव ऊर्जा मिलन 2026” स्मरणीय और शानदार रहा
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मोहन सिंह बिष्ट जी, माननीय उपाध्यक्ष दिल्ली विधानसभा व विधायक मुस्तफाबाद ने की तथा आयोजन में मुख्य मार्गदर्शन अधिवक्ता श्री महेश सिंह बिष्ट जी का रहा | कार्यक्रम का संयोजन और संचालन Business Uttarayani के संस्थापक नीरज बवाड़ी ने किया।

अधिवक्ता महेश सिंह बिष्ट जी ने सभी का स्वागत किया तथा जगदीश सिंह नेगी जी ने सभी को Business Uttarayani के लक्ष्यों और समाज में सहभागिता की भावना का आह्वान किया | उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी उत्तराखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती कार्यक्रम भी दिल्ली विधानसभा में श्री मोहन सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में ही आयोजित किया गया | नीरज बवाड़ी ने आयोजन की गरिमा, समाज की एकजुटता की शक्ति तथा उद्यमिता से समृद्ध समाज की शानदार सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला।
हिमाद्री प्रॉडक्शन द्वारा उत्तराखंड के लोक देवता श्री ग्वेल जी महाराज पर आधारित फिल्म बाला गोरिया का पोस्टर लॉन्च किया गया तथा teaser वीडियो भी दिखाया गया।
Air Vice Marshal श्री राजेश भण्डारी जी, प्रो. धनंजय जोशी जी, पूर्व विधायक श्री अनिल वाजपेयी जी, फिल्म निर्माता श्री संजय जोशी जी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी, जानेमाने फिल्म पत्रकार राजू बोहरा, PTI के वरिष्ठ अधिकारी श्री दीपक तिवारी, श्री पवन मैठानी, वरिष्ठ कवि श्री जयपाल सिंह रावत जी, श्री त्रिलोक प्रसाद जोशी, रीमा पंत जी, आदि के साथ साथ उद्यमिता, समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, बोली भाषा, राजनीति, लोककला, रंगमंच, वरिष्ठ अधिकारी, फिल्म निर्माण, आदि कई मुख्य वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किए तथा अपना परिचय भी स्वयं दिया।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मोहन सिंह जी ने सभी उपस्थित महानुभावों का अभिनंदन किया, समाज की एकजुटता की ताकत का उल्लेख किया तथा समाज को निर्भीक होकर लक्ष्य केंद्रित कार्य करने को प्रोत्साहित किया | उल्लेखनीय रूप से उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मानना चाहिए और उन सरोकारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए जिसे सोच अमर बलिदानियों ने राज्य निर्माण हेतु अपना सर्वस्व देवभूमि के चरणों में अर्पित कर दिया | साथ ही उन्होंने आगामी वर्षों में इस आयोजन को और भव्यता के साथ मनाने का भी आह्वान किया।
विभिन्न क्षेत्रों में विगत कई वर्षों से शानदार कार्य हेतू विशिष्ट लोक सेवा सम्मान 2026 से भी अलंकृत किया गया
सामाजिक क्षेत्र – गढ़वाल हितैषिणी सभा, द्वारका उत्तराखंडी उत्तरायणी समिति, उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच, देवभूमि यूनाइटेड फ्रंट, श्री महेश सिंह बिष्ट, जयेंद्र सिंह नेगी।
प्रशासनिक सेवा : श्री जगदीश पाण्डेय IAS, श्री किशन कुमार IAS, श्री दीपक तिवारी PTI, श्री नीरज तिवारी PTI, श्री कुंदन कांसकर Member DCPCR, श्री होशियार सिंह विधानसभा।
महिला सशक्तिकरण : सुमन मधवाल (लोकगायन), लक्ष्मी रावत (रंगकर्म), ममता पांगती (आपदा प्रबंधन – देहरादून), डॉ. रीमा पंत (स्वरोजगार), कविता बिष्ट (स्वरोजगार), अंजना बेंजवाल तिवारी (स्वरोजगार)
शिक्षा : प्रो. धनंजय जोशी, श्री मदन मोहन सती (साहित्य), श्री नवीन चन्द्र पाण्डेय
पत्रकारिता : श्री सुनील नेगी, श्री व्योमेश जुगरान
उद्यमिता : श्री शिशिर बुड़ाकोटी, श्री त्रिलोक सिंह कन्याल, देवेन्द्र वर्मा, सिद्धार्थ जोशी, प्रयाग सिंह भंडारी





