ग्लोबल पहचान बना रहीं उद्यमी एवं सांस्कृतिक व्यक्तित्व निशी रस्तोगी

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ। व्यवसाय, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकीं निशी रस्तोगी आज देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता के दम पर वेलनेस ब्रांड OOFY को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जो प्रीमियम अल्कलाइन वाटर, हेल्दी फूड प्रोडक्ट्स और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
निशी रस्तोगी केवल सफल उद्यमी ही नहीं, बल्कि शास्त्रीय नृत्य, साहित्य और भारतीय संस्कृति से भी गहरा जुड़ाव रखती हैं। उनकी पुस्तक “शुक्रिया जिंदगी” को सराहना मिली है, जबकि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर उनकी कई नई पुस्तकें और फिल्मी पटकथाएं भी निर्माणाधीन हैं।
कला, उद्यमिता और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें भारत गौरव पुरस्कार, महिला गौरव अवार्ड, भारत श्री सम्मान, नटराज रत्न पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वहीं मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और अमेरिका से मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनकी वैश्विक पहचान को और मजबूत करते हैं।
कोविड-19 के दौरान सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने वाली निशी रस्तोगी का मानना है कि “नेतृत्व का वास्तविक अर्थ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है।” उनका जीवन आज युवा महिलाओं के लिए इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के बल पर राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर वैश्विक पहचान बनाई जा सकती है।




