आजमगढ़ में युवती से बारी- बारी से गैंगरेप करने के छह आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद नामजद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। जहानागंज थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 29 मई की रात की बताई जा रही है, जबकि पीड़िता की मां की तहरीर पर 31 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि उसकी 19 ‌‌वर्षीय पुत्री को अंबेडकर नगर का रहने वाला युवक आजाद रात को मिलने के लिए बुलाया था। जहां पहले से मौजूद गांव के कुछ युवक पहले से ही मौजूद थे। युवती को अकेला पाकर सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने घर पहुंच सारी घटना की जानकारी दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आजाद, अतिश कुमार, करन कुमार, विकास कुमार, साहिल कुमार अंकित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई। सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button