दो हफ्ते बाद तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, शुरू कर दी गौरी संग शादी की तैयारियां

आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, जिनकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। किस तरह का होगा वेडिंग आयोजन और क्या है शादी की तारीख, पढ़ें डिटेल्स।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। किरण राव और रीना दत्ता से अलग होने के बाद अब वह तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। खबर है कि आमिर खान जल्द ही गौरी स्प्रैट के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे।
आमिर खान ने स्वयं अपनी शादी की पुष्टि करते हुए बताया कि वे सादगीपूर्ण तरीके से घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी शादी को बेहद निजी और सरल रखना चाहते हैं।
अभिनेता ने एक साक्षात्कार में यह भी स्पष्ट किया कि उनकी शादी 5 जुलाई को होने वाली है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस समय शादी उनकी पहली प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन अब दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आमिर खान ने इसके लिए अपने काम से ब्रेक भी लिया है। शादी के बाद वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि वह निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल पर काम करेंगे, जिसकी स्क्रिप्ट पर काम जारी है।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले दोस्तों के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई, लेकिन समय के साथ संपर्क टूट गया। लगभग 23-24 साल बाद दोनों की मुलाकात फिर से आमिर की कजिन के जरिए हुई। इसके बाद दोनों करीब आए और पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं और शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Related Articles

Back to top button