पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस पर पटखनी देंगे राम चरण, फिल्म का नया गाना ‘Massa Massa’ रिलीज

राम चरण की आगामी फिल्म 'पेद्दि' का नया गाना 'मास्सा मास्सा' रिलीज हो गया है, जिसमें उनके पहलवान अवतार की झलक दिख रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से आग लगाने के लिए राम चरण फिर से आ रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी हैं और फिल्म है ‘पेद्दि’, जो इस वक्त खूब सुर्खियों में है। बीते दिनों ही फिल्म का ट्रेलर आया था और अब फिल्म का नया रिलीज हुआ है। इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों की फेहरिस्त में शुमार पेद्दि के गानों और ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है और इसी बीच हाल ही में फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है। ‘चिकिरी चिकिरी’, ‘राई राई रा रा’ और ‘हेल्लाल्लाल्लो’ के बाद हाल ही में ‘पेद्दि’ का नया गाना ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज किया गया है।
इस गाना में पेद्दि पहलवान के रूप में राम चरण के ट्रांसफॉर्मेशन की एक बेहतरीन झलक दिखी है, जिसमें फिल्म के दमदार सीन्स के साथ-साथ बिहाइंड-द-सीन्स के मूमेंट्स में दिखाई दिए हैं जो इस किरदार में जान फूंकने के लिए राम चरण की कड़ी मेहनत, फिजिकल ट्रेनिंग और गहरे कमिटमेंट की कहानी को बयां कर रहे हैं। ए. आर. रहमान के शानदार कंपोजिशन, रकीब आलम के लिरिक्स और नितेश अहेर की दमदार आवाज से सजा ‘मास्सा मास्सा’ गाना काफी एनर्जिक सॉन्ग है।
आपको बता दें कि पेद्दि को लेकर पहले से ही काफी चर्चाएं तेज थीं। फिल्म की रिलीज डेट को काफी बार बदला भी गया, लेकिन अब आखिरकार फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 4 जून 2026 को होने वाली वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। फिल्म में राम चरण तीन अलग-अलग एथलीट अवतारों जैसे एक क्रिकेटर, एक रनर और एक रेसलर के रूप में नजर आएंगे।
जिसकी झलक पहले ही नजर आ चुकी है। फिल्म में राम चरण एक क्रॉसओवर एथलीट का रोल प्ले कर रहे हैं, जो एम.एस. धोनी (जो क्रिकेट में राज करने से पहले फुटबॉल खेलते थे) और सचिन तेंदुलकर (जो ‘क्रिकेट के भगवान’ बनने से पहले टेनिस में हाथ आजमाना चाहते थे) जैसे महान खिलाड़ियों के सफर से इंस्पायर्ड है।
फिल्म पेद्दि में ए. आर. रहमान का म्यूजिक, आर. रथनावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन, नवीन नूली की एडिटिंग और वी. वाई. प्रवीण कुमार का एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन दिखाई देगा। फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म में दिव्येंदू शर्म, बोमन ईरानी समेत कई और कलाकार भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button