दक्षिण कोरिया में रक्षा कंपनी में विस्फोट, आग लगने से पांच की मौत

दक्षिण कोरिया के डेजान शहर में हनवा एयरोस्पेस की रॉकेट प्रोपेलेंट उत्पादन लाइन में हुए विस्फोट और आग से पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह घटना विस्फोटक सामग्री की सफाई के दौरान हुई, जिसकी जांच जारी है।

दक्षिण कोरिया। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक रक्षा कंपनी में विस्फोट और आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट दक्षिण कोरिया के डेजान शहर में हनवा एयरोस्पेस के राकेट प्रोपेलेंट के उत्पादन लाइन में हुई।
विस्फोट के कारण सहित अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं थे। आपातकालीन अधिकारी यून सियोंग-सू ने बताया कि यह क्षेत्र सरकार द्वारा नामित एक सुरक्षा केंद्र है। स्थानीय चिकित्सा अधिकारी किम जू-येओन ने बताया कि घायल दो लोगों में से एक की हालत गंभीर है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, यह स्थल हनवा एयरोस्पेस की प्रमुख सुविधाओं में से एक है, जहां कंपनी बड़े आकार के प्रोपेलेंट और सतह से सतह पर मार करने वाली हथियार प्रणालियों का विकास करती है।
रायटर के अनुसार, हनवा के एक अधिकारी ने बताया कि राकेट प्रोपेलेंट बनाने वाले औजारों से विस्फोटक सामग्री को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल करते समय विस्फोट हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोन जे-इल ने कहा, “हम पीड़ितों और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

Related Articles

Back to top button