दिल्ली के मुखर्जी नगर में चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, अंदर फंसे लोगों को निकाला बाहर
राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने रात में आग पर काबू पाकर इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रविवार रात एक चार मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटों और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए।
दमकल विभाग के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 12:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



