दिल्ली में पहली बार दौड़ीं हाइड्रोजन बसें, कई सुविधाओं से हैं लैस
राजधानी दिल्ली में पहली बार हाइड्रोजन बसों का संचालन शुरू हो गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नई दिल्ली/एजेंसी। राजधानी दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली में पहली बार हाइड्रोजन बसों का संचालन शुरू हो गया है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स और मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के साथ मिलकर आज दिल्ली के सेंट्रल विस्टा एरिया में एक इंटीग्रेटेड हाइड्रोजन-पावर्ड शटल बस सर्विस शुरू की है।
आज शुक्रवार सुबह 8:30 बजे सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से पैसेंजर सर्विस के लिए दो हाइड्रोजन बसें शुरू की गईं। इन बसों की चाबियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर (रिफाइनरी), अरविंद कुमार ने डीएमआरसी और आईओसीएल के दूसरे सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में डीएमआरसी के डायरेक्टर (ऑपरेशंस एंड सर्विसेज) डॉ. अमित कुमार जैन को सौंपीं।
हाइड्रोजन-ईंधन से चलने वाली ये बसें सुविधाओं से लैस होंगी। इन बसों में जीपीएस आधारित ट्रैकिंग और सीसीटीवी सिस्टम लगे हैं। इनसे वास्तविक समय की निगरानी, सुरक्षा और समय की पाबंदी सहित मार्ग का पालन करने उपयोग किया जा सकेगा।
डीएमआरसी के निदेशक अमित कुमार जैना के अनुसार, दिल्ली में इन बसों को सुबह 8:30 से दोपहर में 12:30 बजे तक और 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलाया जाएगा। अमिक कुमार जैन ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि इन प्रणाली को सेंट्रल विस्टा जोन में पर्यावरण के अनुकूल लास्ट-मॉडल कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में डिजाइन किया गया है।




