करावल नगर में ढही चार मंजिला इमारत, समय रहते खाली कराने से टला बड़ा हादसा

उत्तर पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजधानी में एक और बड़ी घटना सामने आई है। करावल नगर इलाके में एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। दिल्ली के करावल नगर के प्रकाश विहार क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। अच्छी बात यह रही कि हादसे से पहले ही घर में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।
जैसे ही इमारत गिरी, पूरे इलाके में धूल का बड़ा गुबार फैल गया। वहां मौजूद लोग जो वीडियो बना रहे थे, वे भी तुरंत भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पास की एक अन्य इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।जानकारी के अनुसार, इस मकान में पहले से ही दरारें आनी शुरू हो गई थीं। इसी वजह से समय रहते वहां रहने वाले लोगों को बाहर निकाल दिया गया था।
इसके अलावा, कुछ दिन पहले दिल्ली के साकेत इलाके में भी एक पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना हुई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से राजधानी में असुरक्षित इमारतों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
शुरुआती जांच में पता चला है कि मकान के पास, उत्तर प्रदेश सीमा से लगे क्षेत्र में संबंधित नागरिक विभाग द्वारा नाले के निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे इमारत में दरारें दिखाई देने लगी थीं। स्थिति को देखते हुए एहतियातन तुरंत भवन खाली करा लिया गया।फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इमारत गिरने की असली वजह क्या थी।
घटना के बाद सरकार ने दिल्ली नगर निगम को सभी असुरक्षित इमारतों की तुरंत पहचान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। अब एमसीडी की टीमें राजधानी में इमारतों की जांच के लिए बड़ा अभियान चलाने वाली हैं।फिलहाल इस तरह की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है और सरकार भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button