मम्मी की मेक्सी बनी लड़कों की पहली पसंद, गर्मी से बचने के लिए ढूंढा गजब फॉर्मूला
भीषण गर्मी से परेशान कुछ लड़कों ने राहत पाने का ऐसा मजेदार तरीका अपनाया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड़के मम्मी की ढीली-ढाली मेक्सी पहनकर घूमते नजर आए और इसे सबसे आरामदायक समर आउटफिट बताया है। उनका देसी जुगाड़ और कॉन्फिडेंस देखकर यूजर्स भी हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ अपनाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में कुछ लड़कों ने भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए ऐसा कंफर्टेबल आउटफिट तैयार किया, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। खास बात यह है कि लड़कों ने किसी महंगे कपड़े या फैशन ट्रेंड को नहीं चुना, बल्कि मम्मी की मेक्सी पहनकर ही गर्मी से लड़ने का अनोखा तरीका खोज लिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के घर में पहनी जाने वाली ढीली-ढाली मेक्सी पहनकर बड़े आराम से घूमते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि तेज गर्मी में यह कपड़ा बेहद हल्का और आरामदायक महसूस होता है। वीडियो में लड़कों का आत्मविश्वास और मजेदार अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वे कैमरे के सामने पूरे स्वैग के साथ अपनी समर फैशन कलेक्शन दिखाते हैं, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं।




